फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉले ने टैंपो को मारी टक्कर, चाची-भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रॉले ने टैंपो को मारी टक्कर, चाची-भतीजे की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 स्थित संघवाड़ी गांव के समीप एक ट्रॉले ने टैंपो को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चाची-भतीजे की मौत हो गई जबकि नौ महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर लगते ही सवारियां छिटककर बाहर गिर निकल गईं। टैंपो में परिवार के लोग भिवाड़ी शोक मनाने जा रहे थे। हादसे का कारण ट्राले का ब्रेक नहीं लगना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार कसौली गांव निवासी रामकिशन की समधन के निधन पर उनके परिवार के लोग भिवाड़ी स्थित सांथलका शोक जताने जा रहे थे। सभी लोग सुबह आठ बजे घर से निकले। संगवाड़ी पुल पर पीछे से आ रहे ट्रॉले ने टैंपो को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। चालक ट्रॉला छोड़कर मौके से भाग गया। जहां हादसा हुआ वहां एक पुल था। अगर पुल से नीचे गाड़ी गिर जाती तो इससे भी बड़ा हादसा हो सकता था। परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। आसपास के लोगों ने अधिकांश घायलों को अपने वाहनों ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।
विज्ञापन

-------------
हादसे के शिकार
अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद कसौली निवासी रामकिशन (55) पुत्र अमलीला और छोटी देवी (45) पत्नी शियोराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं गीता, परमाल, चिड़िया, बनारसी, कृष्णा, मुकेश, सूबे सिंह सिंह, मादी देवी, लिली, लालाराम, ग्याना देवी और बुल्ला देवी घायल हो गईं। इनमें से चिड़िया, कौशल्या, लालाराम, परमाल और लीली को रेफर कर दिया गया।
---------
फिर आई मेडिकल कॉलेज और एम्स की याद
शुक्रवार सुबह हादसे ने एक बार फिर जिले को स्वीकृत मेडिकल कॉलेज और एम्स की याद दिला दी है। दरअसल वर्ष 2012 में तत्कालीन हुड्डा सरकार ने श्योराज माजरा गांव में मेडिकल कॉलेेज खोलने की घोषणा की थी। दिसंबर 2013 में वहां की पंचायत ने 27 एकड़ से अधिक जमीन का पट्टा भी कर दिया। लेकिन यह मामला अधर में अटक गया। इसके बाद वर्ष 2014 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वर्ष 2014 में मनेठी में एम्स बनाने की घोषणा की थी। हर बजट में राशि आने का इंतजार किया, लेकिन फिर भी अटका रहा।
-----
जिले में बहुत जरूरी है उच्चस्तरीय मेडिकल सुविधा
जिले में वर्तमान में 100 बेड का नागरिक अस्पताल, पांच सीएचसी, 14 पीएचसी सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्र हैं। इसके बाद भी जिले में मेडिकल सुविधाओं की दरकार है। श्यारोज माजरा में मेडिकल कॉलेज खुलने से पूरे दक्षिण हरियाणा को लाभ मिलता है। रेवाड़ी से होकर एनएच-71, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ निकलते हैं। कोई भी बड़ी दुर्घटना होने पर घायलों को रोहतक रेफर करना पड़ता है। अगर श्योराज माजरा में मेडिकल कॉलेज खुलता है तो यह शहर से महज तीन किलोमीटर दूर होगा।
विज्ञापन

-----------
हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। 12 घायल हैं। वाहन जब्त कर लिया। ट्रॉले के एकदम ब्रेक नहीं लगने से हादसा हुआ है। ट्रॉले का चालक अभी फरार है। वह शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुरेंद्र श्योरान, थाना प्रभारी, कसौला थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें