एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 36 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 36 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धारूहेड़ा के बास रोड निवासी ओमप्रकाश रविवार को ड्यूटी पर गए हुए थे। शाम के समय में बेटा अजय व ओमप्रकाश उनका एटीएम कार्ड लेकर पैसे निकालने के एटीएम पर गए थे। यहां पर पैसे नहीं निकलने की बात पर एक युवक ने मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया। ओमप्रकाश का कहना है कि उनके एटीएम से 36 हजार रुपये निकाल लिए गए। धारूहेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।