गाड़ी में तस्करी कर ले जा रहे गोवंश को छुड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेवाड़ी एसपी संगीता कालिया की स्पेशल टीम ने वीरवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 8 से स्कॉर्पियो गाड़ी में तस्करी कर ले जा रहे तीन गोवंश को छुड़ाया है। गोवंश को जाटूसाना स्थित गोशाला में भिजवाया गया है। वहीं आरोपी तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। पुलिस ने कार में से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। स्पेशल टीम प्रभारी एएसआई विद्या सागर ने बताया कि गोवंश से भरी एक गाड़ी के एनएच आठ से गुजरने की सूचना मिली थी। टीमेेे ने भडंगी रोड से गाड़ी का पीछा करना शुरू किया और कसौला चौकी पुलिस की सहायता से एनएच-8 पर संगवाडी पुल के समीप अन्य वाहन लगाकर गाड़ी को रुकवा दिया। पुलिस को देखते ही गाड़ी सवार तस्कर वहां से भाग निकले। वहीं गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें तीन गोवंश को ठूंसा हुआ था।