खोल। क्षेत्र के गांव खोरी के ग्रामीणों ने रेवाड़ी-नारनौल रेलवे मार्ग स्थित खोरी एलसी नंबर-9 के आरओबी के पास बनाया जा रहे ओवरब्रिज के दोनों साइड सर्विस रोड बनवाने को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। शाम को सिटी मजिस्ट्रेट ने ओवरब्रिज का मौका मुआयना किया और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शनिवार को जिला उपायुक्त से इस विषय में बातचीत कर कोई न कोई हल जरूर निकाला जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं कर देता, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एक तरफ से सर्विस रोड बनने से ग्रामीणों को बहुत अधिक परेशानी उठानी पड़ेगी। इसलिए दोनों तरफ की सर्विस रोड बहुत जरूरी है।इस अवसर पर ओमप्रकाश नम्बरदार, पंडित ओमकार, मनीराम, रामकिशन, राव ज्ञानचन्द, सत्यनारायण, पंडित रामधन, हजारी लाल, मुरारी लाल, भानी सिंह,भूप सिंह,रविन्द्र, स्वरूप सिंह, राधेश्याम भारद्वाज, रविन्द्र, मनजीत, जगुबीर, जवाहर दुहन, महेन्द्र सिंह, चरण सिह, होशियार सिंह, संदीप, धर्मबीर मौजूद रहे।