फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में गिरी बाईक, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अधूरे निर्माण की वजह से गड्ढे में गिरा स्कूटी चालक, हादसा बचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बावल। कस्बा के रेलवे रोड पर बनाए जा रहे फ्लाईओवर के धीमी गति से चल रहे निर्माण की वजह से वाहन चालकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। निर्माण की वजह से रेलवे रोड पर बने गहरे गड्ढे में जमा हुए बारिश के पानी में मंगलवार को एक स्कूटी चालक गिर गया, जिसको बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। इसके अलावा दिनभर यहां से निकलने वाले वाहन चालक भी परेशान होते रहे। सोमवार की रात को हुई बारिश के बाद तमाम स्थानों पर हुए जलभराव की निकासी व्यवस्था नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी रही। गौरतलब है कि रेलवे रोड पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है और इसी निर्माण कार्य चलते सड़क में गड्ढा खोदा गया है। इस निर्माण को शुरू करने से पहले किसी भी तरह के वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की गई है, जिसकी वजह से रेलवे रोड स्थित कॉलेज, सरकारी अस्पताल, स्टेशन, एनएच आठ व तहसील की ओर से जाने के लिए दूसरा ओर मार्ग नहीं है। ऐसे में लोगों को जान जोखिम में डालकर इन्हीं गड्ढों में से निकलना पड़ता है। मंगलवार को निकलने के प्रयास दौरान एक स्कूटी चालक वाहन सहित गड्ढ़े में गिर गया। चालक ने अपनी काफी समय तक अपनी स्कूटी को गड्ढे से निकलने का प्रयास भी किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। काफी देर तक प्रयास करने के बाद स्कूटी चालक ने स्थानीय दुकानदारों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद स्कूटी को गड्ढ़े से बाहर निकाला। गनीमत यह रही है कि स्कूटी को ज्यादा चोट नहीं लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें