फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे वर्क संस्पेड़ करके कर्मचारी ने जताया विरोध...55

विज्ञापन
विज्ञापन
दो घंटे वर्क सस्पेंड करके कर्मचारी ने जताया विरोध
विज्ञापन

कोसली। एचएसईबी वर्कर यूनियन पाल्हावास सब डिविजन की बैठक वीरवार दोपहर को आयोजित हुई। बैठक में नूरगढ़ गांव में बिजली निगम की टीम के साथ मारपीट करने के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने दो घंटे तक वर्क सस्पेंड भी रखा। वक्ताओं ने जांच टीम के साथ हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तारी न किए जाने पर विरोध जताते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं जयप्रकाश, जयसिंह के अनुसार जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक 9 बजे से 11 बजे तक गेट मिटिंग का सिलसिला जारी रहेगा। इस अवसर पर यूनियन के सोमदत्त, सुंदरलाल, महेंद्र, राजेंद्र, हंसराज सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें