फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता सफाई कर्मी की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन साल बाद भी पुलिस अपनी सफाई कर्मी को ढूंढ नहीं पाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के कालाका रोड निवासी एवं जगन गेट चौकी का लापता सफाई कर्मचारी का तमाम प्रयासों के बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पायी है। कालाका रोड निवासी होशियार सिंह ने पुलिस अधिकारियों से उसकी मां संतोष देसी की बरामदगी की गुहार लगाई है। होशियार सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी 40 वर्षीय मां संतोष देवी मार्च 2014 को घर से जगन गेट चौकी में सफाई करने निकली थी। परंतु वह वापस नहीं लौटी। उन्होंने सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बाद सितंबर 2015 को पुलिस शिकायत दी थी। शहर थाना पुलिस ने 17 सितंबर 2015 को होशियार सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर संतोष की तलाश शुरू की थी। परंतु तमाम प्रयासों के बाद भी संतोष का अब तक कोई सुराग नही लग पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें