फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के बाहर खड़ी बाइक व मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान के बाहर खड़ी बाइक और मोबाइल चोरी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने एक दुकानदार की शिकायत पर बाइक और मोबाइल चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कस्बा के सोहना रोड निवासी हितेश ने बताया कि कस्बा के बस स्टैंड पर मोबाइल की दुकान की हुई है। 20 जनवरी की शाम को उसने अपनी दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर रखी थी। बाइक में मोबाइल भी रखे हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उसकी बाइक व मोबाइल को चोरी कर लिया। दुकान बंद कर घर जाने के लिए निकला तो बाइक वहां से गायब थी। उसने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन बाइक व मोबाइल का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें