फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज दो अलग-अलग मामलों में 16 के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। पुलिस ने दहेज के दो अलग-अलग मामलों में ससुराल पक्ष के 16 लोगों के मामला दर्ज कर जांच श्ुुरू कर दी है। कोसली थाना क्षेत्र के गांव झाल निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2018 में उसका विवाह झाल निवासी देवेंद्र के साथ संपन्न हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज लाने के लिए परेशान करने लगे। दहेज नहीं लाने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। पुलिस ने शिकायत के बाद पति देवेंद्र, ससुर गोविंद, सास भगवती, निर्मला, योगिता, सुशीला एवं महेंद्रगढ निवासी नत्थु, अमित, सतीश व अनीता के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में बेरली खुर्द निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह 2014 में धारन निवासी पवन के साथद संपन्न हुआ था। विवाह के बाद से ही उसके ससुराल पक्ष के लोग एसे दहेज के लिए ना केवल परेशान करने लगे बल्कि उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत के बाद पति पवन, ससुर देवीसिंह, सास कपूरी, गीता, अमिता व संगीता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें