नहर में डूबने से बुजुर्ग की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिले के गांव लालपुर के समीप बुधवार रात को एक नहर में डूबने से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि लालपुर की समीप नहर में एक व्यक्ति की लाश उतर रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से व्यक्ति को बाहर निकाल कर ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत व्यक्ति की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।