डेयरी पर काम करने वाले नाबालिग कराया मुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
जिला बाल संरक्षण की टीम शुक्रवार को बावल में एक डेयरी पर काम करने वाले नाबालिग को मुक्त कराया है। बच्चा मध्य प्रदेश का रहने वाला है तथा उसके परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश का रहने वाला 12 साल का एक बच्चा बावल में डेयरी पर काम कर रहा है। इससे पहले वह तीन-चार अन्य स्थानों पर भी काम कर चुका है। उसे दुकानों पर काम करने के लिए ही भेजा गया है। सूचना के बाद दीपिका यादव के अलावा तहसीलदार मनमोहन सिंह, समिति की सदस्य उपासना गुप्ता, राकेश भार्गव, रजनी भार्गव, काउंसलर नीतू सैनी, हेड कांस्टेबल जयदीप के अलावा महिला पुलिसकर्मी प्रोमिला देवी डेयरी पर पहुंचे तथा वहां से बच्चे को बरामद कर लिया। बच्चे के परिजनों को भी सूचना दे गई है। रविवार तक उसकी मां व पिता भी पहुंच जाएंगे।