फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का दरवाजा तोड़कर ढाई लाख की नकदी व जेवरात चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दरवाजे का ताला तोड़कर घर से ढाई लाख की नकदी और जेवरात चोरी
विज्ञापन

-विवाह कार्यक्रम में शामिल होने दिल्ली गया था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर से सटे गांव रामपुरा में चोर एक घर के दरवाजे तोड़ भीतर अलमारी में रखे करीब ढाई लाख की नकदी व अन्य जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात के वक्त घर के सभी सदस्य दिल्ली विवाह समारोह में गए हुए थे। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुरा निवासी निहाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई दिल्ली द्वारका में रहता है। तीन फरवरी को वह परिवार के साथ दिल्ली में विवाह समारोह में शरीक होने गया था। चार जनवरी को लौटे तो घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर पहुंचे तो कमरों में रखी अलमारियों और संदूक का सामान बिखरा पड़ा था। चेक करने पर करीब ढाई लाख रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। जेवरात की कीमत ढाई लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से मौके पर साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

--
पीड़ित की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
एएसआई विरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी थाना रामपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें