फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की साजिश रचने का एक और आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। पटौदी रोड पर गांव डोहकी के पास लूट की साजिश रचने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान झज्जर जिला के गांव छपार निवासी मंजीत के रूप में हुई है। आरोपी को शुक्रवार अदालत में पेश किया गया वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उक्त वारदात में शामिल झज्जर के गांव छपार निवासी नवीन उर्फ डब्बू व सुबाना निवासी सुरेंद्र को पुलिस ने मौके पर ही काबू कर आरोपियों से एक देसी कट्टा व लकड़ी के डंडे तथा एक गाड़ी भी बरामद की थी। वारदात के समय आरोपी मंजीत व एक अन्य आरोपी अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गए। सदर थाना प्रभारी भगवान दास ने जानकारी देते हुए बताया कि गत मंगलवार की रात को सदर थाना पुलिस गश्त पर थी। रात को जांचकर्ता एएसआई जितेन्द्र कुमार को सूचना मिली कि गांव डोहकी के निकट कुछ युवक संदिग्ध हालत में बैठे है। एएसआई जितेन्द्र कुमार सरकारी गाड़ी में अपनी टीम सहित पटौदी रोड पर गांव डोहकी के निकट पहुंचा, तो चार युवक अचानक गाड़ी के आगे आ गए और उन्हें रुकवा लिया। एक युवक के हाथ में देसी कट्टा व अन्य के हाथों में डंडे थे। पुलिस टीम को देखते ही आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। परंतु पुलिस टीम ने दो युवकों को मौके पर ही काबू कर लिया तथा दो अंधेरे का लाभ उठा कर भागने में कामयाब हो गए। फरार हुए आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। वहीं दूसरे आरोपी की भी पहचान हो चुकी है उसे भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें