फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की जानकारी लेकर पचास रुपये की ऑन लाइन शॉपिंग की

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी बैंक अधिकारी बनकर की 50 हजार की ऑनलाइन शॉपिंग
विज्ञापन

रेवाड़ी। रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव खड़गवास निवासी महिला से फर्जी बैंक अधिकारी बनकर बदमाशों ने उनके खाते से 50 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। शिकायत मिलने पर पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। खड़गवास निवासी रणबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव भटेड़ा के राजकीय स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत है। मंगलवार को उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्वयं को बैंक अधिकारी बताकर उसकी पत्नी के बैंक खाते की जानकारी प्राप्त कर ली। कुछ देर बाद बदमाशों ने करीब पचास हजार रुपये की ऑन लाइन शॉपिंग कर ली। जब उसके मोबाइल पर खाते से रुपये कटने का मैसेज आया तो उन्हें मालूम हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है। पीड़ित अध्यापक ने बुधवार को मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से कर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने जिस तरीके से उससे बातचीत की उससे कतई नहीं लगा कि खाते के बारे में ठग जानकारी मांग रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें