फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर धंसा ट्रैक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर धंसा ट्रैक्टर, जाम लगाने उतरे ग्रामीण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गावं कालाका रोड पर जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा डाली गई सीवरेज और पानी की पाइप लाइन का काम पूरा होने के बावजूद भी सड़क निर्माण कार्य पूरा नहंी किया गया है। इस लिए ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। वीरवार सुबह टूटी सड़क में एक ट्रैक्टर धंस गया। इसके बाद ग्रामीण और विजय नगर के लोगों ने जाम लगा दिया। जमा की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर निकलवाया और लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा कालाका रोड पर सीवरेज व पीने के पानी की पाइप लाइन डाली गई थी। पाइप डालने से पहले जनस्वास्थ्य विभाग ने पूरी सड़क को तोड़ दिया। लाइन डालने का काम पूरा हुए 15 दिन हो चुके है, लेकिन अभी तक सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा विजय नगर व कालाका के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। वीरवार को एक ट्रैक्टर सड़क पर फंस गया, जिससे आनेजाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। लोग बाईपास पर जाम लगाने पहुंच गए। इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई। मॉडल टाउन थाना प्रभारी राजेंद्र ने क्रेन बुलवाकर ट्रैक्टर को निकलवाया। उसके बाद लोग शांत हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि इस सडक़ का ही इस्तेमाल करके वह रोजाना रेवाड़ी शहर में आते-जाते है, लेकिन कुछ दिन पहले सीवरेज और पानी की पाइप लाइन डाले जाने के बाद रस्ते को सही तरीके से समतल नहीं किया गया। सड़क बनवाने के लिए तीन दिन पहले लोग धरने पर भी बैठ गए थे। इस दौरान मंतय्री राव नरबीर सिंह ने फोन के जरिए 15 दिन के अंदर सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया था। वहीं लोगों ने कहा कि जल्द ही वे डीसी से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें