सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस को दी गई शिकायत में हुसैनपुर निवासी यशपाल ने बताया कि वह चाचा इंद्रजीत के साथ पैदल गंाव की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने इंद्रजीत को टक्कर मार दी। लोगों ने एक निजी वाहन से इंद्रजीत को ट्रामा सेंटर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर बैलगाड़ी को एक कार ने टक्कर मार दी। जिसमें गंाव भांकली निवासी 19 वर्षीय कृष्ण कुमार की मौत हो गई। भाकली निवासी योगेश कुमार की शिकायत पर कार चालक साल्हावास निवासी शिव प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।