रेवाड़ी। कोसली थाना क्षेत्र के गांव गुडियानी से एक 44 वर्षीय व्यक्ति लापता हो गया। परिजनों ने व्यक्ति की तलाश करने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गुडियानी निवासी हरि सिंह ने कहा है कि 9 मार्च की रात को किसी ने उन्हें बताया कि उसका बेटा रामकिशन शराब के नशे में है तथा सड़क किनारे बैठा हुआ है। सूचना के बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो रामकिशन वहां नहीं था। परिजनों ने रामकिशन की तलाश शुरू की, परंतु उसका कहीं भी पता नहीं लग पाया। हरि सिंह की शिकायत पर कोसली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।