फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलदीप गैंग का गूर्गा बोल रहा हूं 50 लाख पहुंचा दे वरना गोली मार दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के ब्रास मार्केट में स्थित नवदीप ज्वेलर्स के मालिक दीपक सोनी से शुक्रवार शाम को फोन पर बदमाशों ने फोन पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। सूचना के बाद पुलिस ने फोन कॉल को ट्रेस कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
बदमाशों ने फोन पर कहा कि मैं कुलदीप गैंग का गुर्गा हूं, पचास लाख पहुंचा दे वरना गोली मार देंगे। ज्वेलर्स ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच नंबर को ट्रेस करना शुरू कर दिया। सीआईए ने फोन ट्रेस कर जाडरा निवासी एक आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि इसी ज्वेलर से तीन साल पहले भी रंगदारी की मांग की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहर के ब्रास मार्केट स्थित प्रसिद्ध नवदीप ज्वेलर्स से शुक्रवार शाम को एक व्यक्ति ने फोन कर पचास लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई। बदमाश ने खुद को डॉ. गैंग का गुर्गा बताते हुए धमकी दी कि पचास लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर गोली मार दी जाएगी। बदमाशों की धमकी से भयभीत ज्वेलर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोन कॉल को ट्रेस करना शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
तीन साल पूर्व भी मांगी थी रंगदारी
ज्वेलर से तीन साल पूर्व भी पचास लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। उस समय भी बदमाशों ने स्वयं को डॉ गैंग का गुर्गा बताया था। घटना के बाद पुलिस की ओर से ज्वेलर को सुरक्षा मुहैया करा दी गई थी। शुक्रवार को हुई वारदात के समय भी दुकान के बाहर पुलिस कर्मी तैनात थे।
जस्ट डायल से लिया नंबर
बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि ज्वेलर दीपक का मोबाइल नंबर जस्ट डायल से लिया था और खुद को गैंगस्टर कुलदीप का गुर्गा बताते हुए रंगदारी मांगी। दीपक ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सीआईए टीम ने मॉडल टाउन थाना पुलिस के साथ मिलकर रंगदारी मांगने वाले आरोपी पवन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मॉडल टाउन थाना में रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी आपराधिक किस्म का व्यक्ति है और कई बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें