फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम उखाडने वाले गिरोह का एक सदस्य काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। एटीएम तोड़कर नकदी चोरी करने वाले गिरोह के आरोपी को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अलवर जिला निवासी विकास उर्फ कालू के रूप में हुई है। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी अन्य मामले में झज्जर जेल मे बंद था। जांचकर्ता प्रधान सिपाही बिजेंद्र ने बताया कि 30 जुलाई 2018 की रात आरोपी ने साथियों सहित केवल बाजार स्थित एसबीआई का एटीएम तोड़कर 91 हजार पांच सौ रुपये निकाल कर फरार हो गया था। पुलिस ने एटीएम बूथ की रख रखाव करने वाले कंपनी कर्मचारी दिल्ली निवासी नीरज की शिकायत पर केस दर्ज किया था। पूछताछ पर आरोपी ने माडल टाउन थाना क्षेत्र में स्थित दो एटीएम से लाखों रुपये की नकदी चोरी करने का भी खुलासा किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें