फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों में जातिवाद होगा तो कैसे आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई..

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। कुरुक्षेत्र के सांसद और लोकतंत्र सुरक्षा मंत्र के अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने वीरवार शाम को सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने पीड़िता के परिवार से स्वास्थ्य की जानकारी ली और पार्टी की तरफ से पीड़िता की इंजीनियरिंग की पढ़ाई निशुल्क कराने की घोषणा की।
पीड़िता से मिलने के बाद राजकुमार सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आरोपियों को सजा दिलाने के लिए कानून सख्त है लेकिन पुलिस की ढिलाई से आरोपियों को मौका मिल जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस थानों में भी जात-पात के आधार पर ही पुलिस कार्रवाई करती है जिसकी वजह से कानून तोड़ने वालों को संरक्षण मिल जाता है, यही वजह है कि जिससे अपराध बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस समय रहते इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई करती तो आज आरोपी पुलिस गिरफ्त में होते।
विज्ञापन

लापरवाह पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हो कार्रवाई
सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि इस मामले में अभी सरकार की तरफ से जो कार्रवाई की गई है वह अधूरी है। मामले की गहनता से जांच करके इसमें लापरवाही बरतने वाले हर पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मामला मीडिया में नहीं आता तो संभवत: पुलिस अभी तक इस मामले को गंभीरता से नहीं लेती। उन्होंने कहा कि मीडिया को समाज में सुधार लाने के लिए आगे आना होगा ताकि इस तरह का जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो
विज्ञापन

विधायक प्रेमलता पर साधा निशाना
सांसद राजकुमार सैनी ने दुष्कर्म की घटनाओं के लिए बेरोजगारी को जिम्मेदार बताने पर उन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधायकों को यह भी नहीं पता है कि ऐसे संवेदनशील मामलों पर क्या बोलना है। इससे समाज में क्या संदेश जाएगा और बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने में विफल रहने पर भी ऐसे बयान दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें