फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की हत्या करने के मामले मे पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलन से सिर पर वार कर चुन्नी से दबाया पति का गला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के डबल फाटक निवासी ऑटो चालक की हुई संदिग्ध मौत के मामले में मृतक की पत्नी पर दर्ज हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी पर पति की चुन्नी से गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने वीरवार रात को महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा पूछताछ पर आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति शराब का आदि था। आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। वारदात के दिन भी उसका पति शराब पीकर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा। तंग आकर महिला ने पहले आरोपी पर बेलन से वार किया था। इससे वह फर्श पर गिर पड़ा। उसके बाद आरोपी महिला पति राजन की छाती पर बैठ गई और अपनी चुन्नी से उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। गुरुवार रात को पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें