सड़क हादसे में युवती की मौत, युवक घायल
धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ पर रविवार सुबह खिजूरी गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवती की मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया गया है जहां से उसको दिल्ली रेफर कर दिया गया है। रविवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर की आर्य नगर निवासी तमन्ना, दिल्ली निवासी तोजोक थामस के साथ स्कूटी पर सवार हो कर जयपुर की ओर जा रहे थे। हाईवे पर खिजूरी के समीप पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।