फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किया पर्स, मौके पर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने यात्री से चोरी किया पर्स, मौके पर काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। महेंद्रगढ़ जाने वाली एक बस में सवार महिला ने एक व्यक्ति की जेब से पर्स निकाल लिया। व्यक्ति ने फौरन महिला को पकड़ लिया और नाईवाली चौक पर बस रुकवाकर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार रेवाड़ी बस स्टैंड से मंगलवार शाम करीब चार बजे एक बस महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हुई। बस में सवार महिला ने एक व्यक्ति की जेब से पर्स निकाल लिया। व्यक्ति को शक होने पर बस में ही महिला को पकड़ लिया और मौके पर ही अपना पर्स बरामद कर लिया। बस के नाईवासी चौक पर पहुंचने पर उक्त व्यक्ति ने बस रुकवाकर महिला को नाईवाली चौक पर तैनात पुलिसकर्मियों को सौंप दिया। बगैर शिकायत दिए व्यक्ति तो निकल गया। महिला को भाड़ावास गेट चौकी लाया गया। फिलहाल पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। महिला से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें