फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- प्रिंस हत्याकांड का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिंस हत्याकांड : साक्ष्य छिपाने के आरोप में दादा-पोता गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धारूहेड़ा। मालपुरा गांव में आठ वर्षीय बालक प्रिंस की मौत के मामले में पुलिस ने दुकानदार और उसके पोते को गिरफ्तार किया है। दोनों पर साक्ष्य छिपाने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि आरोपी दिगंबर ने दुकानदार मांगीलाल के यहां ही कमरा लिया हुआ था। मांगीलाल और उसके नाबालिग पोते को घटना के बारे में पता था। इसके बाद भी उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने सच्चाई उगल दी। दोनों को अदालत में पेश किया गया, वहां से मांगीलाल को भौंडसी जेल और नाबालिग को हिसार के बाल सुधार गृह भेज दिया। उधर, आरोपी दिगंबर का तीन दिन का रिमांड पूरा होने पर उसे भी अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे भौंडसी जेल में भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि मालपुरा गांव में तीन दिसंबर को आठ वर्षीय प्रिंस का भरतपुर निंवासी दिगंबर ने फिरौती के लिए अपहरण कर लिया था और चार दिसंबर को उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें