पैसेंजर ट्रेन में चेन पुलिंग के आरोप में एक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
आरपीएफ सुबह के समय भिवानी से रेवाड़ी आने वाली पैसेंजर ट्रेन में चेन पुलिंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष चंद ने बताया कि सुबह के समय पैसेंजर ट्रेनों में काफी चेन पुलिंग होती है जिसकी वजह से कई बार शिकायतें आ रही थी। उन्होंने बताया कि सुबह के समय भी भिवानी से रेवाड़ी आ रही ट्रेन में एक युवक ने चेन खींच दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने झामरी गांव के धर्मेंद्र सिंह को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।