फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों से चार बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों से चार बाइक चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो ।
रेवाड़ी। जिले में बाइक चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। चोरों ने अलग-अलग स्थानों से चार बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव खलियावास निवासी भगवान सिंह 18 फरवरी की रात को वे अपनी मोटरसाइकिल पर नंदरामपुरबास रोड पर किसी काम से गया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल एक वाटिका के पीछे खड़ी की थी। रात को करीब 11 बजे जब वह वापस लौटा तो मोटरसाइकिल गायब थी। उन्होंने अपने स्तर पर मोटरसाइकिल की तलाश की, परंतु कहीं भी पता नहीं लग पाया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में सिरसा के गांव कगडाना निवासी ओमप्रकाश ने कहा है कि 25 फरवरी की दोपहर वे अपनी मोटरसाइकिल पर गढ़ी बोलनी रोड पर गए थे, जहां से चोर मौका पाकर उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। माडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में शहर के सेक्टर-तीन निवासी प्रतीक 25 फरवरी की रात को सरकुलर रोड स्थित बीएमजी मॉल में आए थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल को मॉल के सामने खड़ी की थी। चोर उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। बीएमजी मॉल के सामने से ही चोर शहर के गांधी नगर निवासी नितिन की मोटरसाइकिल भी चोरी कर ले गए। दोनों मामलों में शहर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें