रेवाड़ी। उत्तर प्रदेश के अमेठी निवासी एक श्रमिक की पत्नी और बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ उसकी पत्नी और बच्चों को छिपाकर रखने का आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अमेठी निवासी गिरजा शंकर अपनी पत्नी दस वर्षीय बेटी और आठ वर्षीय बेटे के साथ किराए के मकान में शहर के विकास नगर रहता था। 12 अगस्त को उसके बच्चे लापता हो गए। शिकायतकर्ता ने अज्ञात व्यक्ति ने उसकी पत्नी व दोनों बच्चों छिपाकर रखने का आरोप लगाया है।