सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
यहां के बेरली रोड पर बुढ़पुर के समीप शुक्रवार रात को ट्रक और बोलेरो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया है जबकि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। सदर थाना पुलिस ने बताया कि चरखी दादरी के खातीवास निवासी 40 वर्षीय संजय और 27 वर्षीय देवेंद्र अपनी बोलेरो में बैठकर बेरली की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। इसमें बोलेरो में सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को ट्रामा सेंटर भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने संजय की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।