फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन के रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई से दिलवाई लिखित परीक्षा, ड्राइविंग टेस्ट देने पहुंचा तो पकड़ा गया मुन्नाभाई
विज्ञापन

अमर उजाल ब्यूरो
रेवाड़ी। एचएसएससी की ओर से हरियाणा रोडवेज में चल रही चालक की भर्ती में भाई से लिखित परीक्षा दिला ड्राइविंग का टेस्ट देने पहुंचे युवक को पुलिस ने काबू कर लिया। बायोमीट्रिक मशीन में फिंगर प्रिंट मिलान नहीं होने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
रोडवेज वर्कशाप में ड्राइविंग भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से बस चलाने का टेस्ट लिया जा रहा है। रविवार को जींद के गांव पाटी खैरल निवासी संदीप भी रेवाड़ी रोडवेज वर्कशॉप में ड्राइंविग का टेस्ट देने के लिए पहुंचा था। टेस्ट से पहले अधिकारियों ने बायोमेट्रिक मशीन पर उसके फिंगर प्रिंट लिए तो वे लिखित परीक्षा में लिए गए फिंगर प्रिंट से मिलान नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक लाजपत राय यादव की सूचना पर शहर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में सामने आया कि लिखित परीक्षा संदीप के भाई ने दी थी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए वह स्वयं पहुंच गया। पुलिस ने महाप्रबंधक की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर संदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कुछ दिन पूर्व कैथल निवासी एक युवक को भी इसी तरह फर्जीवाड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस संबंध में जांच अधिकारी एएसआई रामनिवास ने बताया कि लिखित परीक्षा के दौरान लिए गए फिंगर प्रिंट से आरोपी के फिंगर प्रिंट मिलान नहीं हो रहे है। आरोपी को अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है तथा पूछताछ की जा रही है। लिखित परीक्षा आरोपी के भाई ने दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें