फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छीना मोबाइल, जीआरपी ने धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में बैठे यात्री से छीना मोबाइल, जीआरपी ने धरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेलवे जंक्शन पर खड़े आश्रम एक्सप्रेस में बैठे यात्री के हाथ से एक बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गया। जीआरपी ने आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के साथ ही मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

जीआरपी के अनुसार गिरफ्तार शख्स राजस्थान के भरतपुर निवासी साहिल खान उर्फ राहिल खान है। दिल्ली निवासी नरेश कुमार सोमवार की शाम को अहमदाबाद जाने के लिए दिल्ली से आश्रम एक्सप्रेस में सवार हुआ। ट्रेन रेवाड़ी जंक्शन पर पहुंची तो अचानक एक युवक उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। मामले की जानकारी जीआरपी को दी। जीआरपी ने आरपीएफ के साथ आरोपी युवक की खोजबीन कर उसे माल गोदाम के पास धर दबोचा। नरेश की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें