फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 15 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मदद के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर लगाया 15 हजार का चूना
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के मॉडल टाउन स्थित एक एटीएम बूथ पर रुपये निकालने के लिए आए एक व्यक्ति का शातिर युवकों ने मदद के बहाने एटीएम बदल लिया और उसके बाद कार्ड से 15 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शहर के शांति नगर निवासी नीरज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 13 जनवरी को मॉडल टाउन में स्थित एक एटीएम बूथ पर रुपये निकालने के लिए गया था। इसी दौरान उसने पैसे निकालने के लिए वहां मौजूद एक युवक की सहायता ली थी, जिसने उसका पासवर्ड मालूम करने के साथ उसका कार्ड भी बदल लिया। रात को उसके मोबाइल पर रुपये निकालने का मैसेज आने पर उसने रुपये निकालने की जानकारी मिली। सुबह उसने संबंधित बैंक में संपर्क किया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें