पोती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
खोल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग बच्ची के साथ के दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में खोल थाना पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 26 मार्च को नाबालिग बच्ची अपनी दादी के साथ किसी समारोह में गई थी। वहां घर के बाहर और भी बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों ने उक्त आरोपी को टीवी चलाने के कहा था। कुछ समय टीवी देखने के बाद बाकी बच्चे तो वहां से चले गए, लेकिन नाबालिग बच्ची वहीं बैठ कर टीवी देखती रही। मौका देखकर आरोपी ने मच्छर खाने का बहाना बनाते हुए बच्ची से बैठक का दरवाजा बंद करा लिया। दरवाजा बंद होने के बाद आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन नाबालिग किसी तरह वहां से निकल कर अपनी दादी के पास चली गई। डरी सहमी बच्ची ने दो दिन बाद अपने परिजनों को सारी घटना के बारे परिजनों को बताया। पुलिस ने नाबालिग के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सोमवार रात को उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।