फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्तौल के बल पर नकदी छीनकर फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-8 स्थित कसौली चौक के समीप एक होटल के पास बाइक सवार युवक एक ट्रॉला सवार से पिस्तौल के बल पर नकदी छीनकर फरार हो गए। घटना स्थल से कुछ दूरी पर ही स्थित कसौला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाशों को नहीं पकड़ सकी। पुलिस ने ट्रॉला चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। अलवर के गांव गोरडवा निवासी छोटूराम शुक्रवार को खुशखेड़ा जा रहा था। जैसे ही वह कसौला चौक के समीप पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने चलते ट्रॉला के शीशे को पत्थर माकर तोड़ दिया। इसके बाद जैसे ही छोटूराम ने ट्रॉला रोका तो युवकों ने पिस्तौल के दम पर चार हजार की नकदी छीन ली और मौके से भाग निकले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें