फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्टी बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार,,,,,,,

विज्ञापन
विज्ञापन
तस्करी कर यूपी ले जाई जा रही शराब की फर्जी बिल्टी बनाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। अंबाला से तस्करी के लिए यूपी ले जाई जा रही शराब की फर्जी बिल्टी बनाने वाले आरोपी को सीआईए धारूहेडा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अंबाला के बलदेव नगर निवासी स्वर्णजीत सिंह के रूप में हुई है। उल्लेखनीय है कि 8 अक्तूबर की देर शाम को सीआईए धारूहेडा पुलिस ने एनएच-71 पर स्थित बामड कट के नजदीक से शराब से भरे एक कैंटर को पकड़ा था। कैंटर के अंदर शराब की एक हजार पेटियां भरी हुई थी। तलाशी के दौरान गाड़ी से पुलिस ने एक फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की थी। गाड़ी से प्राप्त हुई बिल्टी अंडों की थी। लेकिन कैंटर में शराब की पेटियां भरी हुई थी। पुलिस ने मौके से झज्जर जिला निवासी कैंटर चालक कपिल को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शराब तस्करी के इस खेल जुड़े विभिन्न लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया गाड़ी में बरामद की गई फर्जी बिल्टी आरोपी स्वर्णजीत ने ही बनाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें