फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन युवक और एक किशोर लापता, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
जिले में अलग-अलग स्थानों से तीन युवक और एक किशोर लापता होने के मामले सामने आए हैं। फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी गई शिकायत में शक्ति नगर निवासी जयपाल ने बताया कि उसका 25 वर्षीय बेटा हरकेश दो सितंबर को सुबह रेवाड़ी से दिल्ली गया था। रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर भी तलाश करने के बावजूद हरकेश का कोई सुराग नहंी मिल सका। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई है। वहीं एक अन्य शिकायत में असदपुर निवासी भूपेंद्र ने बताया कि 15 सितंबर को उसका बेटा बुड़ाना स्थित अपनी दुकान पर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। धारूहेड़ा के नंदरामपुर बास निवासी हरिराम ने भी शिकायत में बताया है कि उसका 25 वर्षीय बेटा हितेष 16 सितंबर को घर से बैंक जाने की बात कहकर गया था, लेकिन आज तक वापस नहीं आया। उधर बावल के गांव झाबुआ निवासी मेहरचंद ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा कि 15 सितंबर को उसका 17 वर्षीय पोता मोहित संदिग्ध हालातों में लापता हो गया। तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। मेहरचंद का यह भी आरोप है कि किसी ने किशोर को छुपा के रखा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने सभी मामलों में मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें