फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स निर्माण की मांग को लेकर पीएम को विद्यार्थियों ने भेजे पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
खोल। एम्स संघर्ष समिति द्वारा एम्स के शिलान्यास के लिए शुरू किया गया प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड कार्यक्रम के तहत बुधवार को न्यू ईरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंड के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के नाम पोस्टकार्ड भेजे। क्षेत्र के लोग खुल कर एम्स की मांग को लेकर समिति के साथ जुड़ रहे है। पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री को अवगत कराया जा रहा है आपके द्वारा घोषणा की गई थी कि मनेठी में एम्स बनेगा। एम्स के बनने से इस क्षेत्र के लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। एम्स जैसी चिकित्सा व सुविधा यहां बहुत आवश्यकता है। क्योंकि हमारे क्षेत्र के लोगों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए जयपुर या दिल्ली जाना पड़ रहा है। जिससे समय के साथ-साथ मरीज बहुत अधिक परेशानियों को सामना करना पड़ता है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सरपंच श्योताज सिंह, ओमप्रकाश सेन, कर्नल राजेन्द्र सिंह, डा. एचडी यादव, पंच विनोद सितारा, दलबीर पंच, कैप्टन मनफूल सिंह सहित स्कूल के स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें