फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा रोकने में सहयोग करे आम जनता: नाजनीन भसीन

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए अभियान को लेकर नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन ने आम जनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस द्वारा जारी किए व्हाट्सएप नंबर 9306913933 पर कोई भी आम नागरिक नशा करने तथा नशा बेचने वालों के बारे में मैसेज के माध्यम से सूचना दे सकता है। सूचना पर पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी तथा सुचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखा जायेगा। नशा विरोधी अभियान में सहयोग करने वालों को पुलिस द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन ने कहा कि रेवाड़ी में एंटी ड्रग्स सैल का गठन किया है। एंटी ड्रग्स सेल का इंचार्ज डीएसपी हेडक्वार्टर हंसराज को बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कहा कि नशा हमारी युवा पीढ़ी को एक तरह से दलदल में फंसा रहा है। इसकी रोकथाम के लिए लोगों द्वारा खुद आगे आकर युवा पीढ़ी को जागरूक करने की जरूरत है। नशे की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार के साथ-साथ हरियाणा पुलिस बड़े स्तर पर काम कर रही है। पिछले कुछ सालों में युवा अवस्था में मौत के कारणों पर गौर किया जाए तो इसमें खास कर पुरुषों की मौत के पीछे सबसे बड़ा कारण नशा पाया गया है।
उन्होंने कहा कि नशा परिवार में कलह का तो कारण बन ही रहा है। साथ ही कई मामूली झगड़े भी नशे के कारण बड़े बन जाते है और फिर आगे चलकर उनके दुष्परिणाम भी सामने आते है। नशा समाज में एक तरह का अभिशाप है। इसका सेवन शरीर क तो नष्ट करता ही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अगर कहीं किसी स्थान पर नशा बिकता हुआ देखे तो इसकी सूचना तुरंत व्हाट्सएप नंबर 9306913933 पर दे, जिससे समाज को खराब करने वाले लोगों पर समय रहते सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें