फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में तांडव--

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिला न्यायिक परिसर में मंगलवार दोपहर को अधिवक्ता के पास जमानत के लिए आए एक युवक पर दो कारों में सवार होकर आए आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बदमाशों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद आरोपी और पीड़ित युवक भी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद अदालत में भारी पुलिस बल पहुंच गया। उधर अधिवक्ताओं ने घटनाक्रम पर रोष जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
दिनदहाड़े कोर्ट में ऐसी वारदात होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े करते हैं। वहीं शहर में एक बार फिर से गैंगवार की घटनाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। अधिवक्ताओं के पास आने वाले लोगों के लिए लिटिगेशन हॉल में हुई वारदात की गूंज कोर्ट रूम तक भी पहुंच गई है। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शहर के अजय नगर निवासी आशीष मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोर्ट में अधिवक्ता के पास जमानत के लिए आया था। दोपहर करीब 12 बजे जब वह कोर्ट के लिटीगेशन हॉल में बैठा हुआ था तभी दो कारों में सवार होकर आए बदमाशों ने उसे चारों ओर से घेरकर कुर्सियों और डंडों से हमला कर दिया। हॉल में बदमाशों के तांडव को देखकर अधिवक्ताओं और मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। करीब पंद्रह मिनट हुए इस तांडव के बाद बदमाश कोर्ट के पीछे के रास्ते से दो कारों में बैठकर फरार हो गए। सूूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा लोगों से बातचीत कर पूछताछ के अलावा सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिए, लेकिन बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अप्रैल में दर्ज मामले में आया था जमानत कराने
युवक आशीष और उसके एक साथी के खिलाफ माजरा श्योराज निवासी एक युवक की शिकायत पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज है। इस मामले में उसके फरार होने के कारण पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। जिसके कारण वह अग्रिम जमानत के लिए अपने अधिवक्ता के पास आया था। इसी दौरान उस पर हमला कर दिया गया।
घटना के बाद कोर्ट गेट पर बढ़ाई गई सुरक्षा
एक सप्ताह पूर्व कोर्ट के गेेट के समीप अपने साथी के साथ बैठे एक युवक पर बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली चलाने के प्रयास के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा कोर्ट में सुरक्षा बढ़ाई है। हालांकि यह सुरक्षा कोर्ट के सामने से गुजर रहे सड़क मार्ग पर दोनों ओर बैरिकेट्स लगाकर सुरक्षा को चाक-चौबंद किया गया था, लेकिन कोर्ट के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे बदमाशों ने पुलिस की सुरक्षा को खुलेआम चुनौती दी है।
गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है
शहर के खौफ का पर्याय बन रहे झौटा व आलू गैंग के बीच लंबे समय से वर्चस्व को लेकर गैगवारी की घटनाएं हो चुकी है। गैंगवार की घटनाओं में दोनों के गैंग के कई गूर्गों की जान जा भी चुकी है। आलू गैंग के मुख्य सरगना आलू की भी हत्या हो चुकी है। इस घटना को भी इसी गैंगवारी से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जा रहा है हमलावार आलू गैंग से संबंध रखते थे। हालांकि मामले में पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है।
विज्ञापन


कोर्ट सुरक्षा को लेकर हमने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। सिर्फ एक ही गेट से एंट्री है तथा अच्छी तरह से जांच करके ही हर शख्स को अंदर जाने दिया जाता है। जानकारी जुटाकर कोर्ट परिसर के बाहर भी सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
-सतपाल यादव, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें