रेवाड़ी। जिले में लूटपाट की वारदात बढ़ती जा रही है। बावल में ठेके पर हुई लूटपाट की घटना के साथ धारूहेड़ा क्षेत्र में भी तीन बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्टर को पिस्टल दिखाकर कार छीन लूट ली और मालिक को बंधक बनाकर कार में डाल लिया। इसके बाद बदमाश पीड़ित को कई घंटों तक घूमाते रहे और फिर बुधवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे कसौला चौक के समीप फेंककर कार लेकर फरार हो गए। धारूहेड़ा पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के गांव राजपुरा आलमगिरपुर निवासी अनिल कुमार धारूहेड़ा में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाता है। मंगलवार की रात को करीब ग्यहारह बजे अनिल कुमार गांव से धारूहेड़ा बस स्टैंड परिचित को छोड़ने गया था। परिचित को छोड़कर जब अनिल घर आ रहा था तभी धारूहेड़ा के समीप पैदल आ रहे तीन बदमाशों ने उनकी कार को रोक लिया। बदमाश अचानक ही कार के आगे आ गए और कार को जबरन रुकवाने का प्रयास किया। फिर अनिल ने कार रोकी तो एक बदमाश ने उसके सिर पर पिस्टल लगा जिसके बाद तीनों युवक कार में सवार हो गए। युवकों ने अनिल को बंधक बनाकर कार में डाल लिया। बदमाशों के चुंगल से मुक्त हुए अनिल कुमार ने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी जिसके बाद कसौला पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को अपने साथ लेकर आई। फिलहाल इस संबंध में धारूहेड़ा ुपलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।