फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर ज्योतिष गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर ज्योतिष गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। खोला थाना पुलिस ने करीब एक माह पूर्व जिले के गांव मनेठी में एक छात्र द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में आरोपी ज्योतिष को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार ज्योतिषी हरिनंदन मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा का रहने वाला है। पिछले दस वर्षों से महेंद्रगढ़ की कृष्णा कालोनी में रह रहा है। आरोपी ने कृष्णा कालोनी में ही समस्या-समाधान नाम से ज्योतिष केंद्र खोला हुआ है। शुरूआती पूछताछ में यही सामने आया है कि ज्योतिषी रुपयों के लिए छात्र पर दबाव बना रहा था। उसको बदनाम करने के लिए पोस्टर लगाने की धमकी भी दे रहा था। इस कारण छात्र को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा।
गांव मनेठी निवासी 18 वर्षीय हार्दिक ने 19 जून को अपने घर में ही फंदो लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हार्दिक के भाई मनीष कुमार ने महेंद्रगढ़ निवासी हरिनंदन पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। खोल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। आरोपी घटना के बाद से फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने बुधवार की शाम को आरोपी को शहर के राजीव चौक के निकट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ज्योतिषी ने की थी ढाई लाख की मांग
पुलिस ने बताया कि ज्योतिषी हरिनंदन के पास हार्दिक और उसके परिवार के लोग जाते थे। हरिनंदन ने हार्दिक को झांसा दिया था कि वह उसे काबिल इंसान बना देगा। उसके रास्ते में आने वाली सारी रुकावट दूर कर देगा। हरिनंदन ने हार्दिक की मैट्रिक की सर्टिफिकेट झांसा देकर अपने पास रख ली थी। एक खाली हलफनामे पर उसके हस्ताक्षर भी करवा लिए थे। बाद में हरिनंदन उसी हलफनामे के आधार पर हार्दिक से ढाई लाख रुपये की मांग करने लगा। हरिनंदन ने हार्दिक को यह भी धमकी दी थी कि वह उसके परिवार के लोगों को बताएगा कि उसने ढाई लाख रुपये ले रखे हैं। अब हलफनामा भी दिखाएगा।
विज्ञापन

बदनाम करने की भी दी थी धमकी
पुलिस ने बताया कि 19 जून को हरिनंदन ने हार्दिक के मामा के मोबाइल पर मैसेज डाला था तथा लिखा था कि आपका दिया हुआ समय समाप्त हो चुका है तथा अब वह हार्दिक को बदनाम करने के लिए उसके पोस्टर चिपकवाएगा। मामा ने यह मैसेज हार्दिक के भाई मनीष को भी फारवर्ड कर दिया था। परिवार के लोगों ने इस मामले के बारे में हार्दिक से जानकारी जुटाई तो उसने कहा था कि हरिनंदन उसे फंसाने की कोशिश कर रहा है तथा वह उसे जीने नहीं दे रहा। इतना कहने के बाद हार्दिक अपने कमरे में चला गया था तथा आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें