फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के प्रयास का आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर मालपुरा स्थित एक निजी होटल में करीब छह माह पूर्व सरपंच के भतीजे के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मऊ निवासी यशपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 10 दिसंबर की शाम को हाईवे स्थित एक होटल पर महेंद्र कुछ युवकों के साथ बैठा हुआ था। महेंद्र का गोलू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। महेंद्र ने अपने साथी धर्मबीर को बुला लिया। धर्मबीर पर मऊ निवासी यशपाल ने गोली चला दी थी जो कि धर्मबीर के कंधे में जा लगी थी। पुलिस ने गोली चलाने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें