भतीजी से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी चाचा पुलिस की गिरफ्त से दूर
रेवाड़ी। बावल थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी सात साल की भतीजी से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी चाचा को घटना के दो दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उल्लेखनीय है कि बावल क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात को अपने भाई की सात वर्षीय बेटी को मोबाइल चार्जर देने के बहाने अपने घर बुलाया था। घर आने के बाद चाचा ने भतीजी के साथ अश्लील हरकत की। लेकिन पीड़िता के पिता के आने पर आरोपी वहां से भाग गया। बाद में पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मामले में जांच अधिकारी अनीता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने प्रयास तेज कर दिए है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।