फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- सीने में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में युवक मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। धारूहेड़ा के सेक्टर छह में सोमवार शाम एक युवक की सीने मेें गोली लगने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कैथल निवासी मंजीत (24) धारूहेड़ा में एक कंपनी में काम करता था। उसने सेक्टर छह में किराए का कमरा लिया हुआ था। दोपहर करीब तीन बजे वह बीमारी की बात कहकर कंपनी से वापस आ गया। करीब साढ़े छह बजे मंजीत का रूम पार्टनर भूरासिंह कंपनी से वापस लौटा। वहां मंजीत का शव पड़ा था। उसके सीने में गोली लगी थी। समीप ही एक देसी कट्टा पड़ा था। भूरासिंह ने परिजनों और धारूहेड़ा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, इस संबंध में धारूहेड़ा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें