फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना ्र्र्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर के दिल्ली-जयपुर राजमार्ग संख्या आठ पर असाही इंडिया कंपनी के समीप रविवार सुबह हुए हादसे में अमृतसर के गांव खदवाणी निवासी ट्रक चालक निशान सिंह की मौत हो गई। हादसे में उसका सहायक बलदेव सिंह भी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बावल सीएचसी में दाखिल कराया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 6 बजे असाही इंडिया कंपनी के समीप आगे चल रहे एक ट्राला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके चलते पीछे चल रहे निशान सिंह के ट्रक की ट्राले से टक्कर से हो गई। हादसे में निशान सिंह ने मौत पर दम तोड़ दिया जबकि उसका सहायक बलदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतक निशान सिंह ट्रक में सामान भरकर दिल्ली से जयपुर जा रहा था। इसी दौरान सुबह के समय यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि आरोपी ट्राला चालक हादसे के बाद ट्राला मौके पर छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसको जब्त करके उसके पंजीकरण नंबरों के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें