फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर नगदी और फोन छीनने के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट कर नकदी और फोन छीनने के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गांव दड़ौली में एक युवक से मारपीट कर नगदी और मोबाइल फोन छीनकर धमकी देने के मामले में जाटूसाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दडौली निवासी सूबे सिंह, ओमप्रकाश, अभय सिंह और दयाराम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छीना मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त किया गया डंडा और लोहे की रॉड भी बरामद की है। एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि तीन अक्तूबर की शाम को दडौली निवासी उमंग किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उमंग पर हमला कर दिया और उसे उठाकर अपने घर के अंदर ले गए। वहां आरोपियों ने मारपीट कर उसकी जेब से नकदी और मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद उसको जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने उमंग की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें