फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
दक्ष प्रजापति चौक के पास रामगढ़ रोड पर दो युवकों के मर्डर केस में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धारूहेड़ा चुंगी निवासी कमल उर्फ पल्टी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी आर्म्स एक्ट के मामले में भौंडसी जेल में बंद था। वहीं हत्या की वारदात में शामिल दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जानकारी अनुसार 27 जून को विजय और पंकज उर्फ बिट्टू की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने विजय के परिजनों की शिकायत पर आलू गैंग के सदस्यों पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। हत्या की इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए भी पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें