फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी, फंदे पर लटका मिला नव विवाहिता का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सिटी थाना क्षेत्र की नई बस्ती में रविवार सुबह एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की शादी डेढ़ महीने पहले ही हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। जानकारी मुताबिक बावल क्षेत्र के गांव बनीपुर निवासी अजीत की बेटी सुषमा (22) की शादी गत अप्रैल में नई बस्ती निवासी निखिल के साथ हुई थी। रविवार सुबह सुषमा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही फांसी के फंदे पर लटका मिला। मामले की जानकारी स्थानीय सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव उतारने के साथ ही सुषमा की मौत की सूचना मायके पक्ष को दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामले में सामान्य कार्रवाई की है। हालांकि आगामी कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, ताकि मौत के सही कारण स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें