फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर सरपंच के भाई को पीटा
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव रामगढ़ में रंजिश के चलते शुक्रवार रात गांव के ही कई लोगों ने सरपंच के भाई के साथ घर में घुसकर मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में शिकायत दी है। सरपंच के भाई जयप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत मेें बताया कि शुक्रवार रात वह घर में सो रहा था। इस दौरान गांव के कुछ लोग आए और पत्थर, ईंटों से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर परिजन और आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए बयान दर्ज किए। बताया जाता है कि जमीन की रजिस्ट्री को लेकर गांव के ही कई लोगों की जयप्रकाश से पुरानी रंजिश है, जिसके चलते आए दिन धमकी भी मिलती है। मामले में शिकायत लेने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें