अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। बिजली निगम की ओर से बिजली चोरों पर चल रही कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। कार्रवाई के तहत जिलेभर में 49 जगह बिजली चोरों के खिलाफ की गई कार्रवाई में करीब 18 लाख रुपये का जुर्माना ठोका। निगम के एसई राजकुमार जाजौरिया ने बताया कि सिटी टू में पांच, कोसली में 22 एवं धारूहेड़ा में 22 बिजली चोरी के मामले पकड़े। इसमें 18 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। हालांकि सही आंकलन पूरी तरह जांचने के बाद ही होगा। वहीं एक जून से चल रही कार्रवाई में निगम अभी तक 171 मामलें में एक करोड़ 40 लाख का जुर्माना ठोक चुका है।