दो साल से पति लापता, पत्नी ने देवर, ससुर और नंदोई के खिलाफ दर्ज कराया केस
रेवाड़ी। सदर थाने में एक महिला ने दो साल से लापता पति के मामले में ससुर, देवर और नंदोई के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार उसका पति पिछले दो साल से लापता हैं और ससुरालवालों से पूछने करने जान से मारने की धमकी देते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सदर पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बावल के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब पांच साले गांव गंगायचा जाट निवासी मनोज के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि 27 जुलाई 2015 को उसके ससुर, देवर और ननदोई ने उसके पति को गायब कर दिया। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया। जब उसने ससुरालीजनों से पता किया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।